गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक स्कूल बस का चालान काट दिया, जिससे पब्लिक स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 15 वाहनों के चालान काटे। बीईओ जीपी कुनियाल द्वारा पब्लिक स्कूलों की बसों पर पीली पट्टी करने का फरमान जारी करने के बाद भी स्कूलों के संचालकों ने पीली पट्टी नहीं की है।