नैनीताल। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है कि क्या सरकारी संपत्तियों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने भाजपाइयों के होर्डिंग की फोटो डाली है और सवाल पूछा कि क्या अब सरकारी संपत्तियों पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है।