फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव अपराध प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

विज्ञापन
रामनगर में कार्यशाला का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बैलपड़ाव रेंज स्थित चूनाखान के इको टूरिज्म सेंटर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वन्यजीव अपराधों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इसका समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) डॉ. कपिल जोशी ने कार्यक्षेत्र में वन्यजीवों के प्रति घटित अपराधों से गंभीरता से निपटने के निर्देश दिए। विधि विशेषज्ञ डॉ. राकेश सिंह ने प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। इसके तहत अभियोग दर्ज करने, साक्ष्यों, गवाहों का सटीक प्रयोग कर सही तरीके से अभिलेखीकरण, तथ्यपरक, प्रामाणिक जानकारियां न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा ताकि वास्तविक दोषी को उचित दंड दिलाया जा सके। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. अमित वर्मा ने भी वन एवं वन्यजीव कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान डीएफओ डॉ. साकेत बडोला, कॉर्बेट पार्क के पार्क वार्डन शिवराज चंद, संतोष पंत, ललित जोशी, राजकुमार, पंकज शर्मा, प्रशांत हिंदवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें