सितारगंज में सरकारी अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी राशन की दुकानों पर एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर कार्रवाई तय है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि मार्च में उन्होंने शक्तिफार्म पीएचसी, सिसौना उपकेंद्र, शक्तिफार्म व नानकमत्ता क्षेत्र की सात सरकारी राशन की दुकानों और चार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया था। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति फर्जी दिखाई गई थी और राशन की सभी दुकानें बंद मिली थीं। इसके शक्तिफार्म पीएचसी में बेड गंदे मिले थे। दवाइयां भी नहीं थी। फार्मेसिस्ट ने अपने खर्च से दवा लाकर मरीजों को बांटने की बात कही थी। सिसौना स्वास्थ्य उपकेंद्र की चहारदीवारी नहीं थी और शौचालय की भी समस्या मिली। बुधवार को निरीक्षण रिपोर्ट पर कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीएसओ और सीएमओ को भेजी गई है। इसके अलावा नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा है।