फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्याएं सुने जिलाधिकारी- मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नैैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी डीएम से महीने में हर सोमवार को जनता की समस्याएं सुनकर उनका निदान करने को कहा। इस दौरान सीएम ने सफाई, घर-घर से कूड़ा उठाने, सड़कों की स्थिति, बिजली, पेयजल की उपलब्धता के साथ ही सुचारु यातायात, कानून व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम ने ईओ, नगर स्वास्थ्य अधिकारियों से रोजाना सुबह स्वयं सफाई का निरीक्षण करने को कहा। सीएम ने गर्मी में पेयजल की सुचारु व्यवस्था करने, कूड़ा नदी नालों में न डालने के निर्देश भी दिए। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिले में सात नगर निकाय हैं, जिनके 82 वार्डों में से 75 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। इसका यूजर चार्ज भी लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने झील का जलस्तर भी पूछा। डीएम ने बताया कि मंगलवार को झील का जलस्तर पिछले साल से एक फुट अधिक है। शहर में रोस्टिंग कर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। छापेमार अभियान चलाकर बिजली चोरी में 350 लोगों से करीब 1.60 करोड़ की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें