फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उतर पुस्तिकाओं की जांच

विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाइस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रविवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच किया जाएगा। सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। पहले दिन रविवार को सभी केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर परीक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। मूल्यांकन 15 अप्रैल तक चलेगा। मूल्यांकन केंद्र में तैनात परीक्षकों के मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा। मूल्यांकन केंद्रों पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए करीब पांच हजार शिक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें