फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.80 करोड़ में टोल का ठेका छूटा

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
नैनीताल। वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए नैनीताल नगर पालिका की डीएसए पार्किंग और लेकब्रिज टोल के ठेके की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। डीएसए पार्किंग का ठेका 1 करोड़ 62 लाख 11 हजार 7 सौ 89 में दीवान सिंह फर्त्याल पुत्र देव सिंह फर्त्याल निवासी ग्राम ढोल तल्ला लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के नाम हुआ, तो वहीं लेकब्रिज टोल का ठेका 1 करोड़ 80 लाख 11 हजार 1 सौ 11 में एमपी इंटरप्राइजेज की ममता भट्ट पत्नी प्रमोद निवासी गोरखपुर तल्ला हल्द्वानी जिला नैनीताल के नाम हुआ। बीते वर्ष डीएसए पार्किंग का ठेका 1 करोड़ 62 लाख तो वहीं लेकब्रिज टोल का ठेका 1 करोड़ 65 लाख मेें हुआ था। इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण, ईओ रोहित शर्मा, कोषाधिकारी मामूर, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि तारा सिंह, हेम चंद्र पंत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें