फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के अवकाश पर रामनगर में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन के लगातार अवकाश होने के चलते क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी होटल, रिसोर्ट पैक हो गए। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। यहां कार्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकाें को सीमित संख्या में ही प्रवेश की अनुमति मिलती है। इस कारण अधिकतर पर्यटकों को सीतावनी क्षेत्र के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व में घूमना पड़ा। शुक्रवार को सीतावनी जोन में पर्यटकों के 477 वाहनों ने प्रवेश किया। पर्यटकों की आवाजाही से सुबह-शाम कई किमी का लंबा जाम लगता रहा। कोसी बैराज, भवानीगंज, लखनपुर, रानीखेत रोड पर वाहन लेकर जाना मुश्किल हो गया। होटल, रिसोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान ने बताया कि एक अप्रैल तक सभी रिसोर्ट पैक हैं। इस कारण कई पर्यटकों को रहने के लिए काशीपुर तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें