फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गर्जिया ज्योत महोत्सव मनाया धूमधाम से, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
रामनगर में गर्जिया की शोभायात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पर्वतीय जनजागृति प्रयास सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को मां गर्जिया ज्योत महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर से ज्योत लाकर शहर में पूरे उल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को मां गर्जिया देवी मंदिर पहुंचे। वहां से मां की ज्योत लेकर पैठपड़ाव स्थित रामलीला प्रांगण में पहुंचे, जहां से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। रात में जूनियर हाइस्कूल प्रांगण लखनपुर में कलाकारों ने पर्वतीय शैली में मां भगवती का गुणगान किया। इसमें प्रसिद्ध कलाकार, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, जनार्दन नौटियाल, मंजू सुंदरियाल आदि कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी शोभायात्रा में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिनेश मेहरा, प्रबंधक दीपक कोठीवाल, महामंत्री अमित बिष्ट, राजेंद्र नेगी, भगत नेगी, परमानंद सुयाल, संजय सुयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें