फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट की वेबसाइट में हुआ सुधार

विज्ञापन
website building
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। लंबे समय से कॉर्बेट नेशनल पार्क की वेबसाइट में आए दिन हैकर सेंधमारी कर रहे थे जिससे पार्क प्रशासन सहित आम पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही थी। पार्क प्रशासन ने साइबर सेल से शिकायत करते हुए एनआईसी से भी जवाब मांगा था। बृहस्पतिवार को वेबसाइट में कुछ सुधार किया गया है। हालांकि इस बारे में एनआईसी द्वारा पार्क प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी गई। बृहस्पतिवार को कॉर्बेट पार्क की बुकिंग वेबसाइट में सुधार हुआ है, अब इसमें पर्यटक द्वारा की जा रही बुकिंग में फोन नंबर लिखने के साथ ही उनका ओटीपी नंबर भी मांगा जा रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि वेबसाइट में सुधार की जानकारी हालांकि एनआईसी ने नहीं दी है, लेकिन वेबसाइट में कुछ परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें