फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री आएंगे

विज्ञापन
नई सरकार बनने तक संभालेंगे कार्यभार - फोटो : PTI
विज्ञापन
नैनीताल। नेपाल के प्रधानमंत्री खड़क प्रसाद ओली आठ अप्रैल को नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह करीब 9:30 बजे उनका विमान पंतनगर हवाई अड्डे पर उतरेगा। जहां से पीएम ओली जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे अपने विमान से नैनीताल के लिए रवाना होंगे। करीब एक बजे नैनीताल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद करीब तीन घंटे राजभवन में रुकने के बाद शाम पांच बजे उसी विमान से पंतनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें