नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित रोप वे (केबल कार) का सफर करना एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा।
रोप वे के मैनेजर दिनेश उपाध्याय ने बताया कि अभी तक वयस्क के लिए किराया 190 था जो अब बढ़कर 230 रुपये हो जाएगा। इसी तरह बच्चों के लिए किराया 120 से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है। पहले एक तरफ के जाने का किराया वयस्क के लिए 130 था जो बढ़ाकर 150 रुपये होगा। इसी तरह बच्चों के लिए किराया 75 से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। ब्यूरो