नैनीताल। कनेक्टिविटी न मिलने के कारण बैंक उपभोक्ता दो दिन से परेशान हैं। उपभोक्ता अपने जरूरी कार्य छोड़ कर बैंकों में पैसा जमा करने या निकालने पहुंचते हैं। कनेक्टिविटी न आने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। बैंक, उपभोक्ताओं की ओर से कई बार शिकायत करने के बावजूद बीएसएनएल ने इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। कई बैंकों के एटीएम भी ठप हो रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक मनीष चौधरी ने माना कि दो दिन से कनेक्टिविटी प्रभावित है। इसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।