फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24, 26 व 30 को 4 घंटे नहीं आएगी बिजली

विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विद्युत वितरण उपखंड कालाढूंगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33 केवी बैलपड़ाव, कोटाबाग की विद्युत लाइनों के लंबे स्पानों में अतिरिक्त पोल लगाने, क्षतिग्रस्त पोल बदलने को लेकर 24 से 30 मार्च तक चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि 24, 26, 30 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक कोटाबाग, सेल्सिया, रानीकोटा, बजूनियाहल्दू, गिंतीगांव, पाटकोट, अमगड़ी, डौन परेवा में चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इधर एनएच 121 काशीपुर-बुआखाल के चौड़ीकरण के कारण विद्युत लाइनों को अन्यत्र शिफ्ट करने संबंधी 24 मार्च को प्रस्तावित कार्य की तिथि बदल दी गई है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान घासमंडी से निकलने वाले सभी 11 केवी पोषकों से पहले 24 मार्च को शटडाउन लेना प्रस्तावित था लेकिन अब यह कार्य 26 मार्च को किया जाएगा। इस कारण 26 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक रामनगर, ढिकुली, गर्जिया, मोहान, कुमेरिया में छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें