रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से संबद्ध इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को इंटरमीडिएट कृषि भौतिकी विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी विषयों की परीक्षा हुई। इनमें कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। इंटर कृषि भौतिकी में 48, कृषि जंतु विज्ञान में 10, संस्कृत में 477, उर्दू में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजाबी विषय में कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं उर्दू विषय में 10 जिलों में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था, इसमें तीन जिलों में 116 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं पंजाबी विषय में 10 जिलों में कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। सिर्फ तीन जिलों में पंजीकृत सभी 59 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।