फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अप्रैल से होगा इंटरनेशनल स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इथनोम्यूजिकोग्राफी एंड फिल्म मेकिंग (सीईएफएम) के सहयोग से हरमिटेज भवन में सात अप्रैल से स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें यूके, यूएसए, रोमानिया, मलयेशिया, बांग्लादेश, जापान, ईरान समेत 12 देशों की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। फेस्टिवल में भारत के विभिन्न फिल्म मेकिंग संस्थान के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। फिल्म फेस्टिवल के आयोजक राजेश शाह ने बताया कि फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शाह के मुताबिक 11 से 15 अप्रैल तक हरमिटेज भवन मेें ही फिल्म संस्थान पुणे द्वारा पांच दिवसीय फिल्म मेकिंग को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एफटीआई इंडिया डॉट कॉम में आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। उन्होंने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें