फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में तिब्बती क्रांति की 59वीं वर्षगांठ पर जुलूस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तिब्बती क्रांति की 59वीं वर्षगांठ शनिवार को मनाई जाएगी। इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोग तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर सुबह 9:30 बजे गांधी चौक तल्लीताल से जुलूस निकालेंगे। मल्लीताल बाजार, माल रोड होकर जुलूस गांधी चौक तल्लीताल पहुंचेगा। वहां गांधी प्रतिमा के समक्ष पूजा, अर्चना होगी। इसमें तिब्बत की आजादी के लिए बलिदान देने वाले लोगों को याद करते हुए उनकी आत्मा, विश्वशांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। बाद में लोअर माल रोड होकर जुलूस तिब्बती बाजार पहुंचेगा। इसलिए तिब्बती बाजार भी दिनभर बंद रहेगा। पूजा में बौद्ध मठ के मुख्य पुजारी लोपसंग नीमा, तेनजिंग छोदर भी आएंगे। आयोजन के लिए शुक्रवार को हुई बैठक में तेनजिंग जिगमे, तेनजिंग छेरिंग, वांगछूं, यशी थुपतेन, धुनडुप सेरिंग, सेरिंग बाल्मो, सेरिंग डोलमा, तेन जिंग गांधी, कैलसंग वागमो, छेवांग पैलडिंग, छेरिंग तोजगिल, छुकी, पैलकी, सोनम छुडन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें