फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में एनसीआरटी की किताबें न मिलीं तो चली जाएगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सीबीएसई स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य कर दी गई हैं। एनसीईआरटी की किताबें न चलाने वाले स्कूलों की जांच होगी और किताबें नहीं पाए जाने पर उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक, माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निर्देशों के बाद सभी वित्त विहीन, सीबीएसई स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से शिक्षण कार्य करना बेहद जरूरी है। कहा कि शासन के निर्देश के बाद बाजार में पर्याप्त मात्रा में एनसीईआरटी की पुस्तकें मुहैया करा दी गई हैं। स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों की जांच पड़ताल के लिए हर जिले में सीईओ, डीईओ, बीईओ और उप शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर लिया गया है। डॉ. सती के मुताबिक यह सभी अधिकारी नौ मार्च से अपने-अपने जिलों के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें