गरुड़ (बागेश्वर)। हैड़ाखान नेत्र चिकित्सालय चिलियानौला की ओर से राम मंदिर धर्मशाला में लगे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 24 मरीजों का ऑपरेशन हुआ।
हैड़ाखान ट्रस्ट के डॉक्टरों ने 154 मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर को सफल बनाने में परमार्थ सेवा समिति के कैलाश जोशी, जीत सिंह नेगी, दयाल गिरी गोस्वामी, हरीश जोशी, शंभू दत्त नवीन चंद्र आदि ने सहयोग दिया।