हॉकी चैंपियनशिप में बॉल का पीछा करती खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। इंडिया रिजर्व वाहिनी (आईआरबी) बैलपड़ाव में मंगलवार को तीन दिनी 18वीं अंतर जनपदीय पुलिस, पीएसी हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। आरबीआई प्रथम के सेनानायक करन सिंह नगन्याल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 12 जनपदों की तीन पीएसी वाहिनियों की 18 टीमेें प्रतिभाग कर रही हैं। मंगलवार को 16 टीमों ने लीग मैच खेले। पहले मैच में आईआरबी द्वितीय ने हरिद्वार को एक गोल से, दूसरे में हरिद्वार की टीम ने बागेश्वर की टीम को 5-0 से, तीसरे में एसडीआरएफ ने रुद्रप्रयाग को 6-0 से, चौथे में पौड़ी ने देहरादून को 1-0 से हराया। पांचवें मैच में चंपावत ने चमोली को 1-0 से, छठे में पीएसी हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 4-0 से, सातवें मैच में पीएसी रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ को 6-0 को पराजित किया। वहीं आठवें मैच में ऊधमसिंह नगर ने टिहरी से 3-0 की बढ़त से जीत हासिल की। इस दौरान सहायक सेनानायक देवी दत्त चौसाली, सीओ नैनीताल विजय थापा, शिविरपाल भूपेंद्र सिंह भंडारी, विजय विक्रम, जनक सिंह पंवार, देव सिंह मेहरा, खुशाल सिंह रावत आदि थे।