फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षा कार्यक्रम में हो बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कुविवि के मुख्य परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया जाना बेहद जरूरी है। मामले को लेकर उन्होंने कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि की ओर से जो मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है, उसमें परीक्षार्थियों को पढ़ने का काफी कम समय मिल रहा है। कहा कि 18 अप्रैल को नेवी, 24 मार्च को एसएससी की परीक्षा है लेकिन इन दोनों तिथियों में भी विवि की परीक्षाएं हैं। कहा कि इस बारे में पूर्व में ही वह परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौप चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुलपति से मिलने वालों में नितिन जाटव, शार्दूल नेगी, राजकमल, चंदन कुमार, अविनाश जाटव, प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी, करन दनाई, रुचिका नेगी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें