रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से संबद्ध स्कूलों में मंगलवार को हाइस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया, जबकि प्रदेशभर में 3891 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड कार्यालय कंट्रोल रूम के अनुसार हाइस्कूल में 149445 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से सबसे अधिक परीक्षार्थी ऊधमसिंह नगर में 1048 तो चंपावत में सबसे कम 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हरिद्वार में 929, देहरादून में 440, नैनीताल 237, टिहरी 200, अल्मोड़ा 190, पिथौरागढ़ में 171, चमोली 163, पौड़ी 140, उत्तरकाशी में 137, रुद्रप्रयाग 79, बागेश्वर 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने मंगलवार को एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी, हल्दूचौड़-लालकुुआं जीआईसी, धौलाखेड़ा, पंतनगर जीजीआईसी का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इस पर उन्होंने संतोष जताया।