फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अभिनंदन समारोह अब आठ और 10 मार्च को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। छात्रसंघ अभिनंदन समारोह उमंग-तरंग को लेकर मंगलवार को छात्रसंघ कार्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सात, आठ मार्च को प्रस्तावित अभिनंदन समारोह को आठ, 10 मार्च को कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह रौतेला ने बताया कि आठ मार्च को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गायन, नृत्य, मॉडलिंग होगी। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत, विशिष्ट अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेहरा, प्रसून श्रीवास्तव होंगे। वहीं 10 मार्च को लोक कलाकार किशन महिपाल, खुशी जोशी, हरिमन दा प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत होंगे। बैठक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा रजवार, उपसचिव देवेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष मुकुल असनोड़ा, रॉबिन बिष्ट, सूरज रावत, मनीष जोशी, श्वेता रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें