फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कूड़ाखड्ड के पास घात लगाए बैठा दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। समीपवर्ती हरिनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी के चलते शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बुधवार रात हल्द्वानी से आ रहे कुछ लोगों को कूड़ाखड्ड के पास तेंदुआ नजर आया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ सड़क किनारे घात लगाकर बैठा था। कार की रोशनी पड़ने के बाद वह वहां से उठकर सड़क से नीचे की ओर चला गया लेकिन कुछ देर बाद फिर से वह उसी स्थान पर आकर बैठ गया। हरिनगर क्षेत्र के लोगों को आशंका है कि कहीं यह वहीं तेंदुआ न हो जिसने पिछले दिनों ज्योलीकोट के पास एक बच्ची को मार डाला था। इसी बात को लेकर क्षेत्र के लोग बेहद डरे हुए हैं। यहां रह रहे लोग शाम होते ही दरवाजे बंद कर कमरे में कैद हो जा रहे हैं। बच्चों को भी शाम होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें