फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को लेकर उपपा ने फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के आह्वान पर एकजुट विपक्षी दलों ने गैरसैंण को राजधानी की मांग की। यूपी के सहारनपुर-बिजनौर जिले को उत्तराखंड में शामिल करने संबंधी मुख्यमंत्री, वनमंत्री के बयान की निंदा की। उन्होंने लखनपुर क्रांति चौक पर जोरदार नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उपपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की शहादत का अपमान करने वाले नेताओं को राज्य विरोधी बताया। उन्होंने इसे जनभावनाओं का अपमान बताया। इसे सहन न करने का संकल्प लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इनमें उक्रांद के इंद्र सिंह मनराल, राज्य आंदोलनकारी मंच के संयोजक नवीन नैथानी, राज्य आंदोलनकारी शेर सिंह लटवाल, कांग्रेसी नेता डॉॅ. निशांत पपनै, अनिल अग्रवाल, हाफिज सईद अहमद, नवाब अहमद चौधरी, रईस अहमद, ललित उप्रेती, पीसी जोशी, हरीश जोशी, गोपाल असनोड़ा, प्रेम पपनै, हीरा रावत, हीरा खत्री, बालकिशन चौधरी, राजेंद्र खुल्बे, महेश जोशी, रमेश जोशी, कृपाल चिलवाल, दीपक बुधानी, योगेश सती, जगदीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें