रामनगर (नैनीताल)। विद्युत वितरण उपखंड कालाढूंगी के 11 केवी छोटी हल्द्वानी पोषक से संबंधित एलटी लाइनों में छह दिन तक नए तार लगाकर ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे। इस कारण 24 से 28 फरवरी तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात छोटी हल्द्वानी में 24 से 26 फरवरी तक सुुबह नौ से 10 बजे तक और शाम चार से पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। 27, 28 फरवरी को भी उसी वार्ड में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।