नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को विभिन्न सेमेस्टर कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुविवि के वरिष्ठ सूचना वैज्ञानिक डॉ. युगल जोशी ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डॉट एसी डॉट इन में भी देख सकते हैं। डॉ. जोशी के मुताबिक जो रिजल्ट घोषित हुए हैं, उनमें एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम, तृतीय सेमेस्टर, एमए प्रथम, तृतीय सेमेस्टर ड्राइंग, पेंटिंग, एमए अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र तृतीय सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर, एमएससी वन विज्ञान प्रथम, तृतीय सेमेस्टर, एमए हिंदी प्रथम, तृतीय सेमेस्टर, एमए गृहविज्ञान प्रथम, तृतीय सेमेस्टर, एमए मनोविज्ञान प्रथम, तृतीय सेमेस्टर, एमए संस्कृत, समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर शामिल हैं।