लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने एक लाख लीटर से अधिक दुग्ध उपार्जन के लक्ष्य को हासिल किया है। संघ ने 70 सालों के इतिहास में पहली बार यह लक्ष्य पाया है। इस उपलब्धि पर दुग्ध संघ प्रबंधन ने खुशी जताई है। नैनीताल दुग्ध संघ 21 हजार उत्पादकों के जरिए जनपद में संचालित 534 दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन करता है। बुधवार को संघ ने 1 लाख 189 लीटर दुग्ध का उत्पादन किया। इसी के साथ यह 70 साल के इतिहास में पहली बार इतना उपार्जन कर रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष भरत सिंह नेगी, सामान्य प्रबंधक अजय क्वीरा ने सभी दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं, कर्मचारियों, प्रबंध कमेटी के सहयोग का परिणाम बताते हुए बधाई दी है। इस दौरान पीएनडीआई प्रबंधक एनबी सनवाल, कारखाना प्रबंधक अतुल गुप्ता, सहायक प्रबंधक महिला डेरी बीना पांडे, प्रभारी प्रशासन अशोक सिंह, भरत सिंह, सुभाष बाबू, पीएस खत्री, विपणन प्रभारी एएस खाती, संजय भाकुनी, दिनेश चौनियाल, जानकी देवी, गीता ओझा, भगवत बिष्ट आदि थे