नैनीताल। एजी एंड हाइकोर्ट ऑफिशियल स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से ज्यूडीशियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्लब के अध्यक्ष हर्ष सिंह जीना ने किया। शुक्रवार को एजी एंड हाइकोर्ट और व्यापार मंडल मल्लीताल ने अपने मैच जीते। डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में एजी एंड हाइकोर्ट ने निर्धारित 18 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। विजय सजवाण ने 37, हरीश कैड़ा ने 27 रनों का योगदान दिया। एरीज की ओर से इंद्ररानी ने चार विकेट लिए। जवाब में एरीज की टीम 105 रन पर ही सिमट गई। अश्वनी ने 35, सौरभ ने 31 रनों का योगदान दिया। एजी एंड हाइकोर्ट की ओर से विजय सजवाण ने पांच, सत्येंद्र ने चार विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में व्यापार मंडल मल्लीताल ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 171 रनों का लक्ष्य रखा। बिलाल ने 57, जीत कुंवर ने 35 रनों का योगदान दिया। एलआईसी की ओर से पंकज ने तीन, रमेश ने दो विकेट लिए। जवाब में एलआईसी की टीम 162 रन ही बना सकी। किशन ने नाबाद 84, पंकज ने 34 रन बनाए। दीपक भंडारी, विजय बहुगुणा निर्णायक थे। इस दौरान डीएसए महासचिव संजय बिष्ट, आयोजक समिति के सचिव जेके लखेड़ा, रवि जोशी, हरीश कैड़ा, जयदीप लखेड़ा आदि थे।