फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया पुलिस लाईन व तल्लीताल थाना का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, तल्लीताल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। प्रतिसार निरीक्षक के नेतृत्व में परेड हुई। इसका टर्नआउट सही पाया। एमटी शाखा में सरकारी वाहनों का रखरखाव सही पाया। शाखा प्रभारी को निर्देश दिए कि कंडम वाहनों का समय से निस्तारण करें। फैमिली क्वाटर, रिकरेशन रूम, गेस्ट हाउस, बैरकों का निरीक्षण कर लाइन परिसर के आवास रिकरेशन रूम भी देखा। मैस का भोजन भी चखा। एसएसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय के ऑनलाइन, ऑफलाइन रिकार्ड का आकलन किया। इसके लिए तैनात महिला कांस्टेबल रितु मेहरा को पुरस्कृत किया। एसएसपी ने पुलिस लाइन कार्यालय के शस्त्रागार में जीपी लिस्ट के अनुसार शस्त्रों का मिलान किया। तल्लीताल थाने की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। उन्होंने थाने में तैनात कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें