फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मंत्री ने जांची समाधान पोर्टल की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समाधान पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता से संवाद बनाएं और अपने स्तर से उनकी समस्याएं हल करें। अगर किसी की शिकायत का निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दे दी जाए। समय से शिकायतें निपटाएं। निस्तारण की सूचना शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर भी भेजी जाए। प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने सभी डीएम से कहा कि जनता कनेक्ट मोबाइल एप पर भी शिकायतें की जा सकती हैं। एप पर आने वाली शिकायतों का भी निस्तारण कराया जाए। डीएम ने बताया कि हाल ही में मिलीं 18 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान एनआईसी हॉल में डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सीएमओ हरीश जोशी, ईओ रोहिताश शर्मा समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें