फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाएं

विज्ञापन
devlopment - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य करें और पूरा बजट खर्च कर कार्यों को पूरा कराएं। यह निर्देश मंडल आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने शुक्रवार को जिला योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने कहा कि जिला योजना के तहत जिन विभागों की ओर से निर्माण कार्य कराए जा रहे उनकी कार्यदायी संस्थाओं का निर्धारण डीएम से कराया जाए। निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता मिलने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही के साथ ही वसूली भी होनी चाहिए। उन्होंने जल संस्थान अधिकारियों से निरंतर पेयजलापूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। बताया कि पेयजल, सिंचाई नलकूप तकनीकी कारणों से खराब रहते हैं। इनसे पेयजल आपूर्ति, सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसलिए नलकूपों को तत्काल ठीक कर पानी की आपूर्ति बहाल रखी जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाए क्योंकि जानकारी के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत से कहा कि वह विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए पेंशनों के पंजीयन के लिए ब्लॉकों पर शिविर लगाएं। उन्होंने कहा कि जो विभाग जिला योजना के तहत मिली राशि खर्च नहीं कर पा रहे हैं तो उनका पैसा दूसरे विभागों को दे दिया जाए। गर्मी में आग से बचाव की व्यवस्था कर ली जाए। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिला योजना के तहत 4928.64 लाख रुपये मांगने पर शासन से 3510 लाख रुपये जारी किए गए हैं। विभागों ने इस पैसे में से 2702.60 लाख रुपये खर्च भी कर दिए हैं। राज्य सेक्टर के तहत मिले 19885.37 लाख में से 16140.11 लाख खर्च किए जा चुके हैं। केंद्र पोषित सेक्टर में 14564.93 लाख रुपये मिले थे, जिनमें से 11059.06 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बाह्य सहायतित सेक्टर में 12028.10 लाख में से 11996.54 लाख खर्च किए जा चुके हैं। बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एचके जोशी, एसई पीएस बृजवाल, उपनिदेशक अर्थ संख्या राजेंद्र तिवारी, ईई लोनिवि सीएस नेगी, आरएस रावत, एबी कांडपाल, मीना भट्ट, विद्युत मो. उस्मान, सुनील तिवारी, परियोजना अर्थशास्त्री पीएस बिष्ट, डीएसटीओ एलएम जोशी, सीईओ केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें