फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तय किए साप्ताहिक बंदी के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के अधिकारों का प्रयोग करते हुए डीएम दीपेंद्र चौधरी ने नगर पालिका, टाउन एरिया, छावनी बोर्ड के तहत आने वाली दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी का दिन तय कर दिया है। इसके लिए किसी व्यापारी, वाणिज्य प्रतिष्ठान ने अनुरोध पत्र नहीं दिया था। ऐसे में डीएम ने नगर पालिका नैनीताल, छावनी क्षेत्र की सभी दुकानों, वाणिज्य प्रतिष्ठानों में रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा नगर पालिका भवाली में बुधवार, टाउन एरिया भीमताल में सोमवार, लालकुआं में शुक्रवार, नगर निगम हल्द्वानी, काठगोदाम में शनिवार, टाउन एरिया कालाढुंगी में मंगलवार, नगर पालिका क्षेत्र रामनगर में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें