बाजपुर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली केे दामों में बढ़ोतरी सहित छह सूत्री मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर को सौंपा। समाजवादी यूथ बिग्रेड के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करने और ज्ञापन सौंपने वालों में जाकिर हुसैन, राहुल यादव, विशाल, अमित, रंजीत सिंह, अरुण यादव, गौरव, शुभम, सौरभ, वीरेंद्र गुप्ता, दलजीत सिंह आदि थे। ब्यूरो