फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण में शामिल होने आ रहे वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को डीएसए मैदान में कई कार्यक्रम होंगे। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। ध्वजारोहण के लिए डीएसए मैदान को सजाया जा रहा है। एसएसपी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। मल्लीताल के डीएसए मैदान में शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे परेड से शुरुआत होगी। 11 बजे मान प्रणाम होगा। 11:30 बजे से दंगा नियंत्रण वाहन, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की झांकियां निकलेंगी। फायर ब्रिगेड पानी की बौछार कर तिरंगा बनाएगा। बृहस्पतिवार सुबह से मैदान को समतल किया जा रहा है। प्रतिसार निरीक्षक हरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, सीओ सिटी विजय थापा आदि अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। कार्यक्रम में एसएसपी जन्मेय खंडरी, डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत, कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें