फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1.31 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिदंगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में 28 जनवरी को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलेगा। इसकी सफलता के लिए एडीएम (वित्त, राजस्व) बीएल फिरमाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें सीएमओ डॉ. एचसी जोशी ने बताया कि जिले में पांच वर्ष तक के 1.31 लाख बच्चे हैं। इन सभी को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। बताया कि इसके लिए जिलेभर में 926 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 2246 स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। जो बच्चे अभियान के दिन खुराक पीने से छूट जाएंगे, उन्हें सोमवार से लेकर शनिवार तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर खुराक पिलाएंगे। डॉ. जोशी ने बताया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत जिले में एक से 19 वर्ष तक के 364465 बच्चों को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों मे एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। बैठक में एसीएमओ डॉ. एमएम तिवारी, डॉ. तरुण कुमार टम्टा, बीडी पांडे जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निनीता साह, डॉ. मनु खन्ना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन सिंह मेहरा, दीवान सिंह बिष्ट, नवीन पांडेय, मनोज बाबू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें