रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव में आयोजित प्रांतीय वसंत महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को लोकगायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सल्ट के पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत ने ने मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस कार्यक्रम को ओर अधिक बढ़े स्तर पर कराया जाएगा। इस दौरान कई लोकगायकों ने कुमाऊंनी गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। वहीं लोकगायिका माया उपाध्याय ने हाई काकड़ी झिलमा सहित कई शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, समिति अध्यक्ष डीसी हर्बोला, सचिव दीप चंद्र जोशी, कमल बेलवाल, मनोज सती, अमिता लोहनी, बाला दत्त मठपाल, गिरीश मठपाल, दिनेश सत्यवली, भारत रावत, भावना भट्ट आदि थे।