खटीमा में राजकीय कन्या इंटर कालेज में हाइस्कूल व्यक्तिगत की विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 फरवरी को, सामाजिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 फरवरी को, गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 फरवरी और गणित की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 फरवरी को होगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य कुसुम पांडे ने दी।