बाजपुर में मंगलवार को ग्राम सभा बेरिया दौलत के उपग्राम कल्याणपुरी में नाबार्ड के सहयोग से डिजिटल वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत गोष्ठी हुई। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख किशोरी देवी ने किया। इस दौरान नाबार्ड के आरपी सिंह ने आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं और इंटरनेट बैंकिंग के बारे में जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों से इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया। वहां डीसीबी के शाखा प्रबंधक एनके सिंह, नीतीश बेहड़, शाहरुख खान, वीर सिंह, किशन सिंह, उत्तम सिंह, जसवंत सिंह, शोभा देवी, प्रेमवती आदि थे। ब्यूरो