फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीष को 7600 का स्केल देने से शासन का इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पद से तबादले के बाद विवादों में आए पीसीएस अधिकारी श्रीष कुमार को शासन ने 7600 का पे स्केल देने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में शासन ने श्रीष कुमार को पत्र भेजकर कहा है कि पुराने मामलों के आधार पर उन्हें यह स्केल नहीं दिया जा सकता। श्रीष अपने मबादले को लेकर उच्च न्यायालय पहुंच गए थे। श्रीष ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें 2012 में 6600 का स्केल दिया गया था और उनके बैच के 20 अन्य लोगों को 7600 का स्केल दे दिया गया किंतु उन्हें यह स्केल नहीं दिया गया। जिला विकास प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार आज शासन की ओर से पत्र प्राप्त हुआ जिसमें किसी पुराने मामले का हवाला देते हुए उन्हें 7600 का स्केल देने से इनकार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें