गरुड़ (बागेश्वर)। मतदाता दिवस के मौके पर प्रशासन सौ की उम्र पार कर चुके मतदाताओं को सम्मानित करेगा। एसडीएम सुंदर सिंह ने तहसील सभागार में बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और जन प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 18 साल और इससे अधिक की उम्र के युवा 25 जनवरी तक मतदाता पहचान पत्र बीएलओ से बनवा लें। बैठक में तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, बीडीओ बीसी पंत, कानूनगो त्रिभुवन बोरा, पटवारी भुवन वर्मा, आरके श्याम गिरी आदि थे।