पंतनगर। युवा दिवस के अवसर पर रविवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिनी शिविर लगाया। इस मौके पर विभिन्न कालोनियों तक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रागिनी मिश्रा ने किया। इस मौके पर सामान्य ज्ञान एवं कला प्रतियोगिताएं भी हुईं। वहां पर स्वयंसेवी आयुषी, देवराज, अभिषेक, मुकेश, मोनिका, ललित, अंकिता, कीर्तिका, महिमा आदि थे।