गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी और गरुड़ घाटी में इस बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने से स्थानीय बाजारों में शाम चार बजे के बाद चहल-पहल कम हो गई है। कौसानी और गरुड़ घाटी में दिन भर धूप रहने के बाद रात के समय पाला गिर रहा है। पाले से फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है। सहायक विकास अधिकारी उद्यान नारायण सिंह भयेड़ा ने बागान स्वामियों से फलदार पेड़ों को पाले से बचाने को कहा है।