हिंदी विषय की उत्तर पुस्तिका में लिखी गुहार
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश में 30 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। इसमें करीब छह हजार शिक्षक लगे हैं। इन परीक्षकों ने करीब 18 लाख कॉपियां जांच दी हैं। यह औसत करीब 45 प्रतिशत है। बोर्ड के अपर सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि सात दिनों में 45 प्रतिशत से अधिक मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन की रफ्तार अच्छी है। 20 अप्रैल से शुरू मूल्यांकन चार मई तक पूरा होने की उम्मीद है। प्रदेश में तीन मार्च से 27 मार्च तक हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
बोर्ड परीक्षा : 45 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य