धानाचूली/पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी के पास ऑल्टो से टकराकर अनियंत्रित मैक्स खाई में गिर गई। इससे दो महिलाएं घायल हो गईं।
पुलिस के मुताबिक मैक्स यूके04टीए 1133 शुक्रवार शाम हल्द्वानी से लमगड़ा जा रही थी कि धारी के पास यह कार ऑल्टो यूके04टीए 0282 से टकराकर 20 मीटर खाई में गिरकर पेड़ों में जा फंसी। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, रमेश चंद्र, सुरेश सिंह, इंदर लाल, पप्पू लाल ने घायलों को खाई से निकाला। मैक्स के खाई में गिरने से मुन्नी देवी (55) पत्नी तारी लाल निवासी धारी और किशनी देवी (50) पत्नी सुंदरलाल निवासी पांडेगांव भीमताल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. जीसी आर्या, उमा मठपाल ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया जबकि मैक्स में सवार अन्य पांच यात्री बालबाल बचे। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
खाई में गिरी मैक्स, दो महिलाएं घायल
धारी में ऑल्टो से टकराकर अनियंत्रित हुई मैक्स