पिथौरागढ़। नगर के ज्यादातर एटीएम कैश नहीं होने के कारण रविवार को बंद रहे। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक रोड, सिमलगैर बाजार, सिल्थाम, स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर एटीएम से रुपये नहीं निकले। जो एटीएम खुले थे उनमें भी रुपये नहीं थे। लोग रुपये निकलने की उम्मीद में इधर-उधर भटकते नजर आए।