रामनगर (नैनीताल)। छात्रसंघ की ओर से पीएनजीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अभिनंदन समारोह उमंग-तरंग का आयोजन किया गया। इसमें ऐपण, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। ऐपण प्रतियोगिता में लक्ष्मी पांडे पहले, हीरा दूसरे, बबीता तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में शबीना ने पहला, मानसी पांडे ने दूसरा, लक्ष्मी पांडे ने तीसरा स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में बबीता की टीम जीती। भाजपानेत्री भावना भट्ट, व्यवसायी सोनिया शर्मा, नीमा मठपाल मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष रवि जोशी, छात्र उपाध्यक्ष कोमल, सचिव अमित कुमार, उपसचिव मनीष मेहरा, कोषाध्यक्ष गौरव रौतेला, मनमोहन सिंह बिष्ट, शिखर भट्ट आदि थे।
लक्ष्मी, शबीना और बबीता ने बाजी मारी
रामनगर डिग्री कॉलेज में उमंग-तरंग कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं