रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से रविवार को अंडर 14 जिला स्कूल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट शुरू हुआ।
प्रतियोगिता का पहला मैच एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर और नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा के बीच खेला गया। इस दौरान एमेनिटी टीम ने नोजगे की टीम को नौ विकेट से हराया। वहां सुरेश परिहार, गौरव त्रिपाठी, नूर आलम, नवीन टम्टा, सोनू पारस आदि थे।