हल्द्वानी। द नैनीताल बैंक निजीकरण और शेयर डिजिटल वेंचर को बेचने के विरोध में द नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 31 जुलाई को हड़ताल का एलान किया है।
द नैनीताल बैंक का निजीकरण करने और डिजिटल वेंचर बनाकर बैंक के शेयर बेचने को लेकर पिछले छह माह से विरोध चल रहा है। विरोध की धार कमजोर करने के लिए कुछ कर्मचारियों का तबादला भी किया गया। द नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के पास द नैनीताल बैंक के 98.57 प्रतिशत शेयर हैं। बॉब शेयर को डिजिटल वेंचर बनाकर बेचने का प्रयास कर रही है। कहा कि डिजिटल वेंचर को शेयर न बेचकर बैंक को ही मजबूत किया जाए। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। 27 जुलाई को बैंक शाखाओं के बाहर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और 31 जुलाई को एक दिन की हड़ताल की जाएगी। बताया कि बुधवार को बरेली में सहायक श्रमायुक्त ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया है। वार्ता अगर सफल नहीं हुई तो हड़ताल रहेगी। उन्होंने बताया कि उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, कर्नाटक बैंक ऑफिसर्स ऑर्गनाइजेशन, कोटक महेंद्रा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।
द नैनीताल बैंक के शेयर बेचना चाहता है बैंक ऑफ बड़ौदा
द नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन को अन्य यूनियन का साथ मिला