धानचूली (नैनीताल)। काठगोदाम निवासी मनोज लाल (50) राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय सुंदरखाल में स्वच्छक था। मंगलवार को मनोज की तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया लेकिन 108 एंबुलेंस के घंटों तक न आने के चलते मनोज लाल ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। कहा कि अगर एंबुलेंस समय से पहुंच जाती तो मनोज को बचाया जा सकता था। घटना की सूचना पर तहसील प्रशासन, थाना पुलिस गांव पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हृदयाघात से मृत्यु की आशंका जताई गई है।